logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: विवाद के चलते ऑटो चालक पर कटर से हमला, परस्पर विरोधी शिकायतों पर दोनों के विरुद्ध अपराध दर्ज


बुलढाणा: आपसी विवाद के चलते एक 33 वर्षीय ऑटो चालक पर कटर से हमला कर दिया गया. यह घटना कल दोपहर खामगांव के सुतलपुरा इलाके में हुई. इस मामले में घायल ऑटो चालक की शिकायत पर हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. हमलावर ने भी शिवाजीनगर थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई.

सागर गजानन जामोदे कल दोपहर एक गैराज पर बैठे थे. वहां शंकर प्रह्लाद शेलकर ने किसी बात को लेकर उनसे बहस करनी शुरू कर दी. कुछ समझने के पहले शेलकर ने जामोदे के कटर ने गाल और कान पर हमला कर दिया.

इसी झड़प में मारपीट के दौरान काले धागे में लगा एक दो ग्राम के सोने के लॉकेट यहां गिरने की भी शिकायत कर्ज कराई गई है. जामोदे की शिकायत के आधार पर शिवाजी नगर पुलिस ने आरोपी शंकर प्रह्लाद शेलकर के खिलाफ मामला दर्ज किया.

उधर, शंकर प्रह्लाद शेलकर ने भी शिकायत दर्ज कराई कि दोपहर में वह एक प्रेस की दुकान में काम कर रहा था, तभी सागर जामोदे ने वहां गुटखाकर थूक दिया. शेलकर ने  उसे डांटा जामोदे ने उसे पीटने के बाद कटर उसके दाहिने हाथ की उंगली पर कटर से वार कर दिया. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने सागर जामोदे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

देखें वीडियो: