logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: खड़ी बस को पिछले से ट्रक ने ठोका, चार की मौत; मृतक में गर्भवती भी शामिल


बुलढाणा: नागपुर-मुंबई राष्ट्रीय महामार्ग छह पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां एक खड़ी बस को आइशर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल गर्भवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसा मलकापुर के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

मिली जानकारी के अनुसार, महिंद्रा ट्रेवल्स की बस मुंबई से नागपुर आ रही थी। जैसे ही बस मलकापुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची उसका टायर पंचर हो गया। बस को सड़क किनारे लगाकर उसका टायर बदलने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आते तेज रफ़्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मारी। 

इस हादसे में सड़क किनारे खड़े ट्रक ड्राइवर सहित चार लोग चपेट में आ आगये। ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मलकापुर उप जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।