logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत


बुलढाणा: मेहकर से अपने माता-पिता से मिलकर बुलढाना की ओर लौट रहे एक युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह  घटना 10 जुलाई की रात 2:30 बजे के दौरान मेहकर-चिखली मार्ग पर घटी।

डोणगांव के मूल निवासी गजानन शिरसाठ (45) पिछले कुछ वर्षों से बुलढाणा में रह रहे हैं। उनके माता-पिता मेहकर तहसील अंतर्गत के ग्राम डोणगांव में रहते हैं। गजानन सप्ताह में एक बार अपने माता पिता से मिलने के लिए बाइक पर आता जाता था। इस माह में 9 जुलाई को वह अपने  माता-पिता से मिलने के लिए आया था। रात करीब 9:30 बजे वह अपने माता-पिता के साथ खाना खाकर मोटरसाइकिल से बुलढाणा की ओर वापस लौट गया। लौटते समय मेहकर-चिखली रोड पर उसरान फाटा के बीच अज्ञात वाहन ने गजानन की बाइक को टक्कर मार दी। 

जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क के किनारे गिर गया। कुछ देर बाद जब राहगीरों की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने पास जाकर मोबाइल फोन से फोन कर उनके बेटे दीपक को हादसे की जानकारी दी। जैसे ही दीपक ने अपने चाचा को सूचना दी तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गए किंतु तब तक गजानन की मौत हो गई थी। इस सिलसिले में पुलिस में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।