logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: उम्र प्रमाणपत्र के लिए डॉक्टर ने मांगे पैसे, जिला सर्जन ने आरोपी डॉक्टर को किया निलंबित


बुलढाणा: जलगांव जामोद ग्रामीण अस्पताल में एक चिकित्सा अधिकारी द्वारा उम्र के प्रमाण के लिए पैसे की रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया है। नवनियुक्त जिला सर्जन डॉ. सुभाष चव्हाण ने इसे गंभीरता से लेते हुए पैसे लेने वाले चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वप्निल वेरुलकर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई का प्रस्ताव दिया। जिला सर्जन डॉ. सुभाष चव्हाण ने यह भी चेतावनी दी है कि इस तरह से नागरिकों से पैसे मांगने या लेने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसलिए बुलढाणा जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

बीते दिनों जलगांव जामोद ग्रामीण अस्पताल में डॉक्टर स्वप्निल वेरुलकर ने मरीज से उम्र प्रमाणपत्र के लिए पैसे की मांग कर रहे हैं। बिना भुगतान के मेडिकल सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाता था।  इस दौरान मरीज के एक रिश्तेदार ने मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए डॉ. स्वप्निल वेरुलकर को रिश्वत लेते कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद जिला सर्जन डॉक्टर सुभाष चव्हाण ने इसे गंभीरता से लिया और घटना की जांच के लिए एक टीम नियुक्त की। इस बीच जो वीडियो सामने आया है, उसके मुताबिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उसके आधार पर आरोपी मेडिकल ऑफिसर स्वप्नील वेरुलकर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।