logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: जिले में जोरदार बारिश, चार तहसीलों में बाढ़ जैसे हालत


बुलढाणा: भारी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे जिले में आखिरकार बारिश ने जोरदार दस्तक दी। बीते दो दिनों से शुरू बारिश के कारण जिले के चार तहसीलो में बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं  खेतों में पानी ही पानी दिखाई देरहा है। 

आज सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में जिले में कुल 636 मिमी और औसतन 49 मिमी बारिश दर्ज की गयी। शेगांव तहसील में 91 मिमी, जलगांव में 84 मिमी, संग्रामपुर में 76 मिमी और मलकापुर में 75 मिमी दर्ज की गई है। घाट के नीचे मोटाला 30 मिमी, नांदुरा 56 मिमी तालुका में भी भारी बारिश हुई है। केवल खामगांव में 29 मिमी बारिश हुई।

इसकी तुलना में घाट के छह तहसीलों में वर्षा के आँकड़े और तीव्रता कम हैं। बुलढाणा में 24 मिमी, चिखली में 28, देउलगांव राजा में 29, सिंदखेड राजा में 32, लोनार में 41, मेहकर में 38 मिमी बारिश हुई है।