logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: सप्तश्रृंगी घाट पर भीषण हादसा, 22 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत


बुलढाणा: बुलढाणा डिपो की राज्य परिवहन निगम की बस का नाशिक के सप्तश्रृंगी घाट में दुर्घटना का शिकार हो गई। यात्रिओं से भरी बस निचे खाई में गिर गई। इस हादसे में 18 यात्री घायल हो गए। वहीं एक की मौत हो गई। जहां हल्की चोट वाले यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया है। वहीं गंभीर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  यह हादसा आज सुबह साढ़े छह और सात के बीच हुआ। बस में 22 यात्री सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री दादा भूसे मौके पर पहुंच गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु नासिक से सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। रात को  बस क्रमांक एमएच 40 एक्यू 6259 सप्तश्रृंगी घाट पर रुकी हुई थी। भोर यानी सुबह को बस बुलढाणा के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस घाट के पास पहुंची वह दुर्घटना का शिकार हो गई। और खाई में चली गई। जिस समय हादसा हुआ उस समउ बस में 22 यात्री सवार थे। 16 यात्री अमलनेर तालुका के मुडी गांव से हैं और 4 यात्री फोर्ट से हैं। अन्य दो में बस ड्राइवर और कंडक्टर शामिल हैं।

प्रारंभिक अनुमान है कि घने कोहरे, लगातार बारिश और घाटों में कठिन मोड़ों के कारण चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। इस बीच, बचाव दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए हैं और घायल यात्रियों को वाणी उप-अस्पताल ले जाया जा रहा है। नासिक के संरक्षक मंत्री दादा भुसे मालेगांव से दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है।

ड्राइवर और कंडेक्टर गंभीर घायल 

इस हादसे की जानकारी देते हुए खामगांव डिपो की सहायक कर्मचारी शुभांगी पवार ने बताया कि बस में ड्राइवर गजानन तापके, कंडक्टर पुरूषोत्तम टिकार ड्यूटी पर थे। हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।