logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: जैन मुनि हत्याकांड, संपूर्ण जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस


बुलढाणा: दिगंबर जैनाचार्य 108 श्री कामकुमार नंदीजी गुरुदेव का कर्नाटक राज्य के बेलगाम जिले के हिरे कुडी गांव में अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से देश भर के जैन समाज में क्रोध का माहौल है। घटना के विरोध में आज बुधवार को संपूर्ण जैन समाज की ओर से जिले के देउलगांव राजा तहसील में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर तहसील कार्यालय पर मौन जुलूस निकाला गया।

इस दौरान जुलुस में शामिल लोगों ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए और आरोपियों को फांसी की सजा दी जाने की मांग की। मौन विरोध मार्च में समस्त जैन समाज के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। पिछले सप्ताह एक जैन मुनि की समाजकंटकों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों को तोड़कर बोरे में भरकर बोरवेल में डालकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। इससे पूरे देश में जैन समाज में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। बयान में कहा गया है कि अहिंसा और शांति पसंद जैन समुदाय इस घटना से प्रभावित हुआ है।