logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: बालिका को भगाकर ले जाने मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


खामगांव: दो नाबालिक लड़कियों को झांसा देकर भगाकर लेकर जाने वाले दो आरोपियों को खामगांव ग्रामीण पुलिस ने 12 घंटों के भीतर गिरफ्तार किया। पीडिता की चिकित्सा रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 एवं बाल लैंगिक अत्याचार प्रतिबंधक कानून के तहत मामला दर्ज किया है। इन दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश न्यायालय ने दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील के ग्राम रोहणा निवासी दो नाबालिग युवतियों को झांसा देकर दो युवक भगाकर लेकर गए थे। युवती के भाई ने इस मामले में बबलू साहू निवासी डाबकी रोड अकोला के खिलाफ खामगांव ग्रामीण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की शीघ्रता से जांच करते हुए खामगांव ग्रामीण पुलिस ने बबलू (25) तथा बादल दांडगे (23) निवासी निमकर्दा तह।

बालापुर इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस तरह उन दोनों नाबालिग युवतियों को उनके परिवार के कब्जे में दिया गया है। जांच पुलिस निरीक्षक सुरेश नाईकनवरे के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक रविंद्र लांडे, सिध्दार्थ गवारगुरू, श्याम देवकर, संजय सदाशिव, मागरिट हंस, अजय काले, शेख असलम, मुकेश इंगले, त्रिशुल ठाकरे ने की है।