logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा, नागपुर से पुणे जारही बस में लगी आग, जलकर 26 की मौत


बुलढाना: समृद्धि महामार्ग पर हादसे का दौर जारी है। शनिवार को फिर एक बेहद भीषण हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार बस के सामने का टायर निकल गया। जिससे बस पलट गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में बस में सवर 26 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार-शनिवार की रात डेढ़ बजे सिंधखेड़ा राजा के पिंपल गांव के पास हुआ। बस नागपुर से पुणे जारही थी। 

घटाना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बस में 29 यात्रियों सहित बस के तीन कर्मचारी सहित कुल 32 लोग सवार थे। घायलों को इलाज के लिए बुलढाना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। बस में सवार यात्रियों के परिजन 7020435954 व टोल फ्री क्र.1077 इसी के साथ 07262242683 पर संपर्क कर सकते हैं। 

विदर्भ ट्रेवल्स की एमएच29 बीई-1819 नागपुर से पुणे जा रही थी।  30 जून को यह बस शाम 5 बजे नागपुर से पुणे के लिए रवाना हुई. 1 जुलाई की रात 1.22 मिनट पर चलती बस का अगला टायर अचानक निकल गया और बस ट्रेवल्स समृद्धि हाईवे पर पुल पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई.  शुरुआती अनुमान के मुताबिक इसमें 26 यात्रियों की मौत हो गई है. वहीं पांच से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बुलढाणा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोपहर के भोजन के लिए यह बस कारंजा में कुछ देर के लिए रुकी। उसके बाद कारंजा के पास इंटरचेंज से समृद्धि हाईवे पुणे की ओर जा रहा थी।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए.  फायर ब्रिगेड की गाड़ी से ट्रैवेल्स ने आग बुझाई।  प्रशासन द्वारा यात्रा में मरे यात्रियों के शवों को बाहर निकालने का काम जारी है.  इस बीच, सुबह करीब पांच बजे जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कड़ासेन भी मौके पर पहुंच गये हैं. फिलहाल पांच से छह एंबुलेंस, सिंदखेड राजा, किनगांव राजा के साथ-साथ निकटवर्ती पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं।  बस में सवार यात्रियों के शव जलकर राख हो चुके हैं। इस कारण किसी की भी पहचान करना मुश्किल है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीएनए टेस्ट को लेकर जिला सर्जन से बातचीत की गयी है.

चूंकि यह बस वातानुकूलित है, इसलिए हादसे के बाद बस का दरवाजा जाम हो गया। जिसके कारण यात्री बाहर नहीं निकल सके। हादसे के बाद बस का शीशा टूट जाने से बस चालक और क्लीनर बाहर निकलने में सफल रहे। 

बस में सवार यात्रियों की सूची मंगाई गई पुलिस कंट्रोल रूम ने जानकारी दी है कि इस बस में सवार यात्रियों की सूची नागपुर से मंगाई गई है. लेकिन पुलिस कर्मियों का कहना है कि मृतक की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट के अलावा कोई विकल्प नहीं है।