logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: एसटी और कार आपस में टकराई; साथ घायल, एक गंभीर


बुलढाणा: खामगांव से आकोट जाने वाली बस और सामने से आ रही कार के बीच जोरदार भिड़त हो गई। इस हादसे में सात लोग गंभीर घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा खामगांव-शेगांव रोड पर सिद्धिविनायक कॉलेज के सामने से दोपहर को हुआ। घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य परिवहन निगम की बस क्रमांक एमएच 40 एन 8276 खामगांव से आकोट जा रही थी। खामगांव-शेगांव रोड पर सिद्धिविनायक कॉलेज के सामने से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक एमएच 27 एआर 66 63 ने एसटी बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा सचमुच पिचक गया। काले शीशे वाली कार में सवार खामगांव के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल बंटी बडगे और एक महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना में एसटी बस चालक और बस में सवार चार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं और सभी का खामगांव के उपजिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार में सवार दोनों पुलिसकर्मियों को पहले खामगांव शहर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया और उसके बाद कर्मचारी बंटी बैज को आगे के इलाज के लिए अकोला में स्थानांतरित कर दिया गया।