logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: डकैतों ने चाकू की नोंक पर किया सराफा दूकान में चोरी का प्रयास


खामगांव: तहसील के ग्राम पिंपलगांव राजा की एसबीआई के शाखा समीप स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया जो असफल रहा। चोरों ने एक व्यक्ति के गले पर चाकू लगाकर आवाज न करने का दम दिया एवं एक युवक को बांधकर रखा था। प्रकरण में पिंपलगांव राजा पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस स्थानक के समीप स्थित एक वेल्डिंग वर्कशॉप का ताला तोडकर चोरों ने भीतर प्रवेश किया और दूकान से हातौडी एवं ग्राइंडर मशीन चोरी की, उसी तरह चोर एक चारपहिया वाहन में बैठकर कुछ दूरी पर स्थित हनुमान मंदिर के समीप रूके। महालक्ष्मी ज्वेलर्स की दूकान का ताला तोडा, इन चोरों को वहां सीसीटीवी नजर आने से उसे दूसरी ओर मोडा गया। उसी तरह दूकान के सामने सोए एक व्यक्ति के गले पर चाकू रखकर उसे आवाज न करने की धमकी दी। उसी दौरान और एक युवक आने पर उसे भी चोरों ने पकडकर रखा। 

पश्चात और कुछ युवक आते चोरों को नजर आए, उक्त युवकों ने प्रतिकार करने से चोर वाहन में बैठकर भाग गए। इस बाबत महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संजय सोनी (48) ने पिंपलगांव राजा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। उक्त शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379, 382, 511 के तहत मामला दर्ज किया है। थानेदार गूजर ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। चोर पिंपलगांव राजा – तरवाडी मार्ग से जाते हुए सीसीटीवी में नजर आए। इस मामले में की जांच थानेदार मुकेश गूजर के मार्गदर्शन में पुलिस कर रही है।

रात की पेट्रोलिंग बढाने की मांग

स्थानीय पुलिस द्वारा रात के समय पेट्रोलिंग सही न होने का आरोप भी नागरिकों ने किया है। स्थानीय पुलिस ने रात की पेट्रोलिंग बढाने की जरूरत है। परिसर की कानून एवं सुव्यवस्था उसी तरह अपराधियों पर काबू रखने के लिए स्थानीय पुलिस ने गश्त बढाने की मांग की जा रही है।