logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: उधारी के पैसे मांगने पर होटल जलाने की दी धमकी, युवक ने की आत्महत्या


खामगांव: उधार दिए पैसे न देते हुए दो युवकों ने होटल जलाने की धमकी देने से ग्राम जनुना निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। ऐसी शिकायत शिवाजी नगर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई। उक्त शिकायत पर पुलिस ने उपरोक्त दोनों युवकों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील के ग्राम जनुना के मीरा नगर परिसर में रहनेवाले सागर गावंडे ने शिवाजी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, शिकायतकर्ता का भाई शुभम गावंडे के प्रथम सारवान एवं योगेश यादव दोनों निवासी रेखा प्लाट की ओर से क्रमवार 2 लाख 80 हजार रू। एवं 1 लाख 40 हजार रूपए थे। उपरोक्त दोनों ने मिलकर शुभम को पैसे वापस न देकर होटल जलाने की धमकी दी एवं मानसिक तकलीफ दी। 

उक्त दोनों युवकों के तकलीफ से तंग आकर शिकायतकर्ता के भाई शुभम गावंडे ने 11 जुलाई की सुबह होटल में लोहे के एंगल को रस्सी की मदद से फांसी लगाकर आत्महत्या की। उक्त दोनों उसके आत्महत्या के लिए जिम्मेदार है। उपरोक्त शिकायत पर पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 306, 34 तहत मामला दर्ज किया है।