logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: सवणा-चिखली मार्ग पर खाई में गिरी बस, 25 छात्र घायल


बुलढाणा: जिले के सवणा गांव के पास आज सुबह एक भीषण दुर्घटना में एक एसटी बस दस फीट गहरी खाई में पलट गई, इस हादसे में करीब 25 छात्र घायल हो गए. ये सभी छात्र सवणा और वाल्टी के हैं. वह ट्यूशन के लिए बस से चिखली जा रहे थे. हादसे में घायल हुए बच्चों का चिखली के ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है.

आज 16 अगस्त को सुबह करीब 7 बजे बुलढाणा जिले के चिखली तहसील के सवणा से चिखली जा रही एक एसटी बस अचानक सड़क के किनारे खाई में गिर गई. इस वक्त बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे और बड़ी संख्या में छात्र भी थे.

इस दुर्घटना में 25 छात्र घायल हो गए हैं, जिन्हें चिखली के एक ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही छात्रों के अभिभावकों की भीड़ अस्पताल में जुट गई. इस दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.