logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: जिले के तीन लाख 72 हजार 023 लाभार्थी किसानों को नहीं मिला गेहूं, चावल से भी वंचित रहने की आशंका


बुलढाणा: एक बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, जहां पिछले तीन महीने से तीन लाख 72 हजार 023 किसान हितग्राहियों को गेहूं का वितरण नहीं किया गया है। सभी किसान एपीएल ऑरेंज कार्ड धारक हैं। इन किसानों को करीब 14 हजार 880 क्विंटल गेहूं बांटा जाना था। वहीं इस मामले पर पूर्ति विभाग का कहना है कि सरकार द्वारा ही गेहूं की आपूर्ति नहीं की गई है ,जिसके कारण वह गेहूं नहीं बांट पा रहे हैं। ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि आने वाले महीने में चावल नहीं मिलेगा। 

तीन महीने जून, जुलाई और अगस्त में गेहूं नहीं मिला।  वहीं अंत्योदय और अन्न सुरक्षा योजना के प्रत्येक लाभार्थी को दिए जाने वाले गेहूं में एक किलो की कमी की जा रही है और इसके बदले चावल दिया जा रहा है। गेहूं की जगह चावल बांटा जा रहा है। गेहूं की जगह मिल रहे इस चावल का हम क्या करें ऐसा सवाल किसान पूछ रहे हैं? इसी के साथ यह भी घटना जानकारी सामने आई है कि, लाभार्थी अपने गांव में चावल खरीदने आए व्यक्ति को चावल बेच रहे हैं। 

चार साल पहले शुरू की गई थी योजना 


4 साल पहले सरकार ने किसान हितग्राहियों को सस्ते अनाज की दुकानों से प्रति व्यक्ति प्रति माह 4 किलो गेहूं और 1 किलो चावल वितरित करने का फैसला किया। इसी के तहत इसका वितरण भी शुरू कर दिया गया है। लेकिन इन लाभार्थियों को पिछले तीन महीने से सस्ते अनाज की दुकानों से गेहूं नहीं मिला है।  बताया गया है कि प्रति व्यक्ति केवल एक किलोग्राम चावल वितरित किया जा रहा है। वहीं जब इसको लेकर दुकानदारों से सवाल किया जा रहा है तो वह यह कहते हुए पल्ला झाड़ रहे हैं कि, हमें ही नहीं मिल रहा तो आप को कहां दें। 

त्योहार का समय उपलब्ध कराया जाए गेहूं 


वहीं अब इस मामले पर अनाज दुकानदार संघ ने सरकार से गेहूं उपलब्ध कराने की मांग की है। अपनी मांग में संघ ने कहा कि, त्योहार का दिन होने के कारण की ओर से राशन की दुकानों से तेल, चीनी और चने की दाल उपलब्ध कराने की मांग की गई है।