logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: फसल बीमा नहीं मिलने से मलकापुर के किसानों में नाराजगी, कृषि अधिकारी का किया घेराव, 15 दिन मांग पूरी करने की दी चेतावनी


बुलढाणा: साल 2023 और 24 की फसल बीमा की रकम अब तक किसानों के अकाउंट में जमा नहीं हुई है। इस वजह से मलकापुर तहसील के हज़ारों किसान फसल बीमा की रकम से महरूम हैं। इस बात से नाराज क्रांतिकारी शेतकरी संगठन सैकड़ों किसानों के साथ कृषि कार्यालय पहुंचे और कृषि अधिकारी का घेराव किया।   

फसल बीमा की रकम नहीं मिलने से किसानों में भारी नाराजगी है। अब तक फसल बीमा की कोई रकम न मिलने से किसान गुस्से में हैं। संगठन और किसानों का आरोप है कि कृषि अधिकारी और जिलाधिकारी को लगातार कई बार निवेदन देने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया।   

इसी के चलते, आज मंगलवार को मलकापुर तहसील के सैकड़ों किसान कृषि अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और कृषि अधिकारी का घेराव किया। किसानों ने मांग की कि फसल बीमा की रकम तुरंत दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अगले 15 दिनों में फसल बीमा की रकम अकाउंट में जमा नहीं हुई, तो किसान जोरदार आंदोलन करेंगे।