logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: बुलढाणा शहर में कुत्तों ने मचाया हाहाकार, एक दिन में छह बच्चों को किया घायल, नगर पालिका की लापरवाही पर नाराजगी


बुलढाणा: बुलढाणा शहर में आवारा कुत्तों ने हाहाकार मचा दिया है। कुत्तों एक ही दिन में छह छोटे बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना से माता-पिता में दहशत फैल गई है। बुलढाणा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के झुंड घूम रहे हैं। इन्होंने अचानक छोटे बच्चों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। घायल छह बच्चों में किसी का सिर, किसी का हाथ तो किसी का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल बच्चों को तुरंत बुलढाणा जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मुख्य सड़कों पर भी खतरा

शहर में पिछले कुछ दिनों से कुत्तों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। ये कुत्ते गलियों तक सीमित नहीं, बल्कि मुख्य सड़कों पर भी झुंड बनाकर घूम रहे हैं। जैसे ही बच्चे खेलने के लिए बाहर निकलते हैं, ये कुत्ते उन पर टूट पड़ते हैं। इससे माता-पिता के सामने "बच्चों को बाहर कैसे भेजें?" ऐसा सवाल खड़ा हो गया है।

पालिका प्रशासन पर गुस्सा

शहर में कुत्तों का आतंक इतना बढ़ गया है कि घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। नगर निगम को तुरंत कार्रवाई करने की मांग तेज हो गई है। आवारा कुत्तों का प्रबंधन नगरपरिषद की जिम्मेदारी है, फिर भी इस गंभीर समस्या की अनदेखी हो रही है। कुत्तों की बढ़ती संख्या रोकने के लिए नसबंदी या अन्य उपाय केवल कागजों पर ही हैं, ऐसी आलोचना हो रही है।

नागरिकों का आक्रोश

हिंसक कुत्तों का तत्काल बंदोबस्त करने की मांग तेज हो रही है। अभिभावकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पालिका से एंटी-रेबीज टीकाकरण, कुत्ता पकड़ने का अभियान और सुरक्षा उपायों की मांग की है। बच्चों के लिए शहर असुरक्षित हो गया है।