logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: सहायक वन संरक्षक अश्विनी आपेट एवं कनिष्ठ लिपिक को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा


बुलढाणा: बुलढाणा के प्रादेशिक वन संरक्षक कार्यालय में लाचखोरी विभाग (एसीबी) की टीम ने छापेमारी कर दोषियों को दबोच लिया। कार्यालय के वर्ग 1 सहायक वन संरक्षक अश्विनी वसंत आपेट और कनिष्ठ लिपिक अमोल वसंत मोरे 30 हजार रुपये रिश्वत में से 15 हजार का हफ्ता लेते हुए पकड़े गए। इन दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 एवं 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसीबी के पुलिस निरीक्षक रमेश दत्तू पवार ने बुलढाणा शहर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि मोताला तहसील के कोथली निवासी सैयद यूसुफ सैयद मुसा, जो लकड़ी कटाई का व्यवसाय करता है, उसे पेड़ कटाई, परिवहन और बिक्री सुचारु रखने के लिए उपरोक्त अधिकारियों ने 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। 

गुरुवार शाम को लगभग 5:30 बजे लिपिक अमोल मोरे के माध्यम से रिश्वत राशि लेते समय टीम ने छापा मारा। इस कार्रवाई से वन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की उम्मीद है। आगे की जांच जारी रहेगी।