logo_banner
Breaking
  • ⁕ Bhandara: ट्रक को ओवरटेक करते समय पिकअप की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत ⁕
  • ⁕ नागपुर में साइकिल चालकों के लिए सड़कें नहीं, आईटीडीपी इंडिया के सर्वे रिपोर्ट में आया सामने ⁕
  • ⁕ संत श्री गजानन महाराज का 148वा प्रकट दिन आज; शेगांव में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, गण गण गणात बोते के जयघोष से गूंजा परिसर ⁕
  • ⁕ स्थायी समिति गठन पर सियासी दबाव हावी; दावेदारों की जोरदार लॉबिंग, समिति में जगह न मिलने से वरिष्ठ नगरसेवक नाराज ⁕
  • ⁕ Gondia: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Bhandara: जिले के सभी रेत घाट 25 फरवरी तक बंद, NGT का बड़ा आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: यशोधरानगर में ऑटो वर्कशॉप में हुई चोरी, 3.40 लाख का सामान गायब, पुलिस कर रही खोजबीन ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

मलकापुर के नए चुने गए कांग्रेस के नगरअध्यक्ष का नोट उड़ाते हुए वीडियो वायरल, हर तरफ हो रही आलोचना


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के मलकापुर के नए चुने गए नगर अध्यक्ष अतीक कुर जवारीवाला के जीत के बाद जश्न मनाते हुए नोट उड़ाने की घटना सामने आई है। नोट उड़ाते हुए उनका यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।  

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो देखकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सार्वजानिक जगहों पर पैसे उड़ाने को लेकर उनकी आलोचना हो रही है।

दिलचस्प बात यह है कि चुनाव के दौरान इन्हीं उम्मीदवारों का पांच से सात करोड़ रुपये खर्च करने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। अब चुनाव के बाद नोट उड़ाने करने का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष उनकी आलोचना कर रहा है।