logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

संत श्री गजानन महाराज का 148वा प्रकट दिन आज; शेगांव में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, गण गण गणात बोते के जयघोष से गूंजा परिसर


बुलढाणा/शेगांव: संत श्री गजानन महाराज के 148वें प्रकट दिन महोत्सव के पावन अवसर पर शेगांव श्रद्धा, भक्ति और आस्था के महासागर में डूब गया है। देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु दिंड्याओं और भजन मंडलियों के साथ पदयात्रा करते हुए शेगांव पहुंच रहे हैं। हर ओर गूंजते भजन, जयघोष और भक्तों का सैलाब पूरे तीर्थ क्षेत्र को भक्तिमय और उत्सवमय वातावरण में बदल चुका है।

संत श्री गजानन महाराज के 148वें प्रकट दिन महोत्सव को लेकर इस वर्ष श्रद्धालुओं में असाधारण उत्साह देखने को मिल रहा है। रात 12 बजे के बाद से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र नारों, जयघोषों और भक्ति रस में डूब गया।

इस वर्ष भजनी दिंड्याओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2025 में श्री महाराज के 147वें प्रकट दिन के अवसर पर लगभग 700 दिंड्याएं शेगांव पहुंची थीं, जबकि इस वर्ष 7 फरवरी की शाम तक 750 से अधिक भजनी दिंड्याएं यहां दाखिल हो चुकी हैं। श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है, जिससे दिंड्याओं की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

पिछले वर्ष श्री गजानन महाराज के दर्शन करीब 1 लाख श्रद्धालुओं ने किए थे, लेकिन इस बार भक्तों की भीड़, उत्साह और सहभागिता को देखते हुए श्रद्धालुओं की संख्या लगभग तीगुनी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और श्री गजानन महाराज संस्थान की ओर से सुरक्षा, दर्शन और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

महोत्सव की शुरुआत 2 फरवरी से हो चुकी है। इस दौरान प्रतिदिन काकड़ा आरती, भजन, प्रवचन, हरिपाठ और कीर्तन जैसे विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य प्रकट दिवस समारोह आज रविवार, 8 फरवरी को दोपहर 12 बजे संपन्न होगा। इसे देखते हुए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच सर्वाधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है, और उसी अनुरूप दर्शन व सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।