Buldahna: चिखली शहर के बॉम्बे मार्किट में लगी आग, पांच-छह दुकाने जलकर ख़ाक
बुलढाणा: बुलढाणा जिले के चिखली शहर में स्थित बॉम्बे मार्केट में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे बाजार की 5 से 6 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुएं के बड़े-बड़े गुबार फैल गए, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आगे होने वाला बड़ा नुकसान टल गया।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र की विधायक श्वेता महाले और नगर परिषद के मुख्याधिकारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल पंचनामा करने के निर्देश भी दिए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।
admin
News Admin