logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

सांसद प्रतापराव जाधव का उद्धव ठाकरे पर बड़ा आरोप, कहा- मातोश्री पर हर महीने जाते थे 100 करोड़


बुलढाणा: जिले के सांसद और शिवसेना शिंदे गुट के नेता प्रतापराव जाधव ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर बड़ा आरोप लगाया है। जाधव दावा किया है कि, उन्होंने कहा कि, मातोश्री पर हर महीने 100 करोड़ रूपये भेजे जाते थे। शुक्रवार को पालकमंत्री बनने के बाद पहली बार गुलाबराव पाटिल जिले में पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। जाधव ने उद्धव समर्थकों पर हमला करते हुए कहा कि, जो लोग अब तक हम पर 50 करोड़ लेने का आरोप लगाते थे, लेकिन वह भूल गए थे कि, मातोश्री पर हर महीने 100 करोड़ रुपये पहचाये जाते थे। जिससे वहां भी सब ओके था।"

जाधव के इस दावे के बाद राज्य की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। ज्ञात हो कि, जब से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना विधायकों ने बगावत की उसके बाद से महाविकास अघाड़ी के नेता इन विधायकों पर 50 करोड़ लेकर पार्टी तोड़ने और गद्दारी करने का आरोप लगा रहे हैं। मानसून सत्र के दौरान एनसीपी नेताओं ने इसको लेकर विधानसभा सहित विधान परिषद् में जोरदार नारे बाजी की थी। इसी को लेकर दोनों शिंदे गुट और एनसीपी नेताओं के बीच बवाल भी हो गया था।