logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रविंद्र जडेजा को आईसीसी से लगा झटका, लगाया इतने रूपये का जुर्माना


नागपुर: टीम इंडिया ने नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 1 पारी और 132 रन से हरा दिया इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 4 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। एक तरफ टीम इंडिया जीत का जश्न मना रही थी। लेकिन आईसीसी ने इस खुशी पर विराम लगा दिया। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के खिलाफ आईसीसी ने बड़ी कार्रवाई की है। इस बात की जानकारी आईसीसी ने ट्विटर के जरिए दी है।

काउन्सिल ने क्या की कार्रवाई?

रवींद्र जडेजा ने आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन किया। इसलिए आईसीसी ने यह कार्रवाई नियमानुसार की है। इस हिसाब से जडेजा को अब जुर्माने के तौर पर नागपुर टेस्ट की कुल मैच फीस का 25 फीसदी देना होगा।

वायरल वीडियो वास्तव में क्या है?

मैच के पहले दिन जडेजा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने हाथों की उँगलियों में कुछ लगाते हुए नजर आतें हैं। पहली पारी के दौरान 46वे ओवर के दौरान जडेजा साथी खिलाडी मोहम्मद सिराज के पास जाते हैं। सिराज के हाथों में मरहम जैसा पदार्थ लगा है। जडेजा अपनी उंगली से उसे लेते हैं और अपने गेंदबाजी हाथ की उंगली पर लगाया। इस वीडियो के सामने आते ही ऑट्रेलिया के पूर्व खिलाडी और मीडिया ने इसे उठा लिया। इसके बाद सभी ने जडेजा पर गेंद के साथ छेड़छाड़ करने और स्विंग के लिए अपने हाथो में कुछ लगाने का आरोप लगाया।