logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर मनपा में नौकरी का शानदार मौका! 174 पदों पर सीधी भर्ती, 9 सितम्बर आखिरी तारीख


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल 174 पदों के लिए यह प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिसमें कनिष्ठ लिपिक, विधि सहायक, कर संकलक, ग्रंथपाल सहायक, स्टेनोग्राफर, रेखाचित्रकार, सिस्टम एनालिस्ट, हार्डवेयर इंजीनियर, डेटा प्रोसेसर और प्रोग्रामर जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए वेतनमान 19,900 रुपये से लेकर 1,22,800 रुपये तक निर्धारित किया गया है।

इन पदों पर होगी भर्ती:



ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 9 सितम्बर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। शुल्क भरने की अंतिम तिथि भी 9 सितम्बर रखी गई है। परीक्षा की तारीख जल्द ही महानगरपालिका की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। आवेदन केवल www.nmcnagpur.gov.in  पर ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

यह भर्ती नागपुर के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है, क्योंकि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अलग-अलग विभागों के लिए पद निकाले गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करते हुए समय रहते आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।