logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ के विकास को गति! अडानी समूह करेगा 70,000 करोड़ का निवेश, रिलायंस नागपुर में बनाएगा फूड पार्क


नागपुर: विदर्भ और खासकर नागपुर जिले के विकास को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में अडानी समूह और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने विदर्भ में बड़े निवेश की घोषणा की है। इस निवेश से क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।


मुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अडानी समूह विदर्भ में 70,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। हालांकि, यह निवेश किस क्षेत्र में होगा, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।


इसी तरह, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी नागपुर जिले के काटोल में 1,500 करोड़ रुपये के निवेश से एक फूड पार्क बनाने की घोषणा की है। इस फूड पार्क से कृषि क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इससे किसानों की उपज को उचित बाजार मिलेगा। मुख्यमंत्री फडणवीस ने विश्वास जताया कि इन निवेशों से विदर्भ में औद्योगिक माहौल बनेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।