logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

यूसीएन ने आयोजित किया ऑनलाइन एजुकेशन फेयर, शिक्षा से जुड़े विशिष्ट लोग देने छात्रों को करेंगे गाइड


नागपूर: परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने भविष्य की तैयारी में लग जाते हैं। हालांकि उन्हें पता नहीं होता है कि, वह अपनी क्षमता के अनुसार, किस क्षेत्र में जाएं जिससे उनका भविष्य बेहतर हो। इसी को देखते हुए यूसीएन ने एक अनोखे उपक्रम ऑनलाइन एजुकेशन फेयर का आयोजन किया है। इस उपक्रम के तहत शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संस्थानों से जुड़े प्रमुख लोग ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को घर बैठे ही बेहतरीन शिक्षा के अवसर और करियर ऑप्शंस के बारे में जानकारी देंगे। 

इस शिक्षा मेले में विदर्भ और देश के विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि अपने पाठ्यक्रमों और सुविधाओं के बारे में छात्रों को जानकारी देंगे। इस शिक्षा मेले में विजन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, जेडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, आई फ्लाई एविएशन, शारदा क्लासेज, उत्कर्ष एकेडमी, चौधरी कोचिंग क्लासेज, जीबी एजुकेशन, महर्षि पब्लिक स्कूल, ज्ञानोदय आईएएस एकेडमी और श्री विनायकराव बापू देशमुख कॉलेज ऑफ नर्सिंग शामिल हैं। 

इस एजुकेशन फेयर के माध्यम से छात्र और उनके अभिभावक घर बैठे टीवी, कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन पर हर संस्थान की जानकारी विस्तार से देख सकते हैं। इस शिक्षा मेले में विशेषज्ञ वक्ता सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों को करियर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। डिजिटल के इस युग में फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पोस्ट और प्रमोशन के जरिए यह आयोजन देश के हर कोने तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम के डिजिटल पार्टनर रिलायंस डिजिटल के साथ मिलकर यूसीएन का यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत कर रहा है, जहां शिक्षा और प्रौद्योगिकी के मिलन को एक नए रूप में देखा जा सकता है।