logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अडानी पावर 3,000 करोड़ रुपये में करेगी रिलायंस पावर के बुटीबोरी में बंद बड़े बिजली संयंत्र का अधिग्रहण


नागपुर: कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नागपुर के बुटीबोरी में स्थित अनिल अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस पावर लिमिटेड में 600 मेगावाट की थर्मल पावर परियोजना को अडानी पावर लिमिटेड ने खरीदने के लिए चर्चा शुरू कर दी है।

जानकारी है कि इस सौदे की कीमत 2,400 करोड़ रुपये से 3,000 करोड़ रुपये के बीच होने की उम्मीद है। जो लगभग 4 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये प्रति मेगावाट के बराबर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस परियोजना को हासिल करने से भारत की अग्रणी निजी थर्मल पावर उत्पादक कंपनी देश में बिजली की बढ़ती मांग का लाभ उठा सकेगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अडानी पावर विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड के तहत इस परियोजना को हासिल करने के लिए सीएफएम एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ बातचीत कर रही है। इस परियोजना में दो पावर प्लांट यूनिट हैं, जिसका मूल्य पहले करीब 6,000 करोड़ रुपये था, लेकिन वर्तमान में बिजली उत्पादन बंद हो गया है, इसलिए मूल्यांकन कम होना चाहिए। 

बुटीबोरी परियोजना का संचालन विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर द्वारा किया जाता है, जो रिलायंस पावर का एक हिस्सा है। वर्तमान में, सीएफएम एआरसी इस परियोजना का एकमात्र ऋणदाता है, जिसने 1,265 करोड़ रुपये में इसके ऋण खरीदे हैं।