logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Advantage Vidarbha को नागपुरवासियों से जबरदस्त प्रतिसाद, दूसरे दिन 20 हजार लोग एक्सपो में पहुंचे


नागपुर: विदर्भ में उद्योगों को बढ़वा देने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की संकल्पना से खासदार उद्योगिक मोहत्सव यानी एडवांटेज विदर्भ का आयोजन नागपुर में किया किया गया। जहां देश और दुनिया के तमाम बड़ी कंपनियों को विदर्भ में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं नागपुरवासियों द्वारा भी इस एक्सपो को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और हजारों की संख्या में लोग एक्सपो देखने पहुंच रहे हैं। 

विदर्भ को उद्योग का हब बनाने की दृष्टि से खासदार औद्योगिक महोत्सव यानी एडवांटेज विदर्भ का आयोजन नागपुर विश्वविद्यालय के महात्मा ज्योतिबा फुले परिसर में किया गया है। एक तीन दिवसीय इस आद्योगिक महोत्सव में एक तरफ जहाँ उद्योगों को क्षेत्र में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक्सपो का भी आयोजन किया गया है। जहां विभिन्न कंपनियों के उत्पाद को आम जनता के लिए रखा गया है। नागपुर वासियों द्वारा एक्सपो को शानदार प्रतिसाद मिला है। एक्सपो के दूसरे दिन हजारो की संख्या में लोग एक्सपो देखने पहुंच और विभिन्न उत्पादों के बारे में सम्बंधित स्टॉल पर पूछताछ कर रहे हैं। 

एआईडी के सचिव विजय शर्मा ने बताया कि, "दूसरे दिन करीब 20 हजार लोग एक्सपो देखने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि, "एक्सपो में हम लगातार कई तरह के कॉम्पिटिशन सहित कॉन्क्लेव का भी आयोजन का रहे हैं। जिसमें बड़ी संख्या में लोग इसमें भाग ले रहे हैं। हैकथॉन सहित जितने भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उसमें जितने वालों को अंतिम दिन यानी नौ फ़रवरी को केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल के हाथों उपहार दिया जाएगा। यही नहीं आखिरी दिन कई तरह के कॉन्क्लेव का आयोजन भी तीसरे दिन होगा।" आयोजन समिति ने नागपुर वासियों को बड़ी संख्या में एक्सपो देखने के लिए आने का आवाहन भी किया।