logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: नाफेड की ऑनलाइन प्रक्रिया ठप; किसानों ने किया रास्ता रोका आंदोलन, तहसीलदार ने संभाला मोर्चा


अकोला: अकोला की बालापुर तहसील में नाफेड की ऑनलाइन प्रक्रिया ठप होने के बाद शनिवार को किसानों ने शहर में चक्का जाम कर दिया। इससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। आख़िरकार तहसीलदार और पुलिस प्रशासन के आने के बाद आंदोलन बंद हुआ।   

सर्वर डाउन होने और धीमी गति से चलने के कारण प्रतिदिन केवल चार से पाँच किसानों का ही पंजीकरण हो पा रहा था, जिससे किसान नाराज़ थे। इस बीच, नाफेड कार्यालय और कृषि उपज मंडी समिति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन और तेज़ हो गया।

स्थिति बेकाबू होते देख नाफेड अधिकारियों ने तहसीलदार और पुलिस को बुलाया। तहसीलदार और पुलिस प्रशासन ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में किया। उप तहसीलदार सैयद ने कुछ किसानों के नाम अस्थायी रूप से कागज़ पर लेकर प्रक्रिया जारी रखने का आदेश दिया।