logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: सोयाबीन के गिरे दाम, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोया केक की मांग नहीं


अकोला: एक क्विंटल सोयाबीन से सिर्फ 16 किलो तेल निकलता है। इसके बाद शेष रह जाता है बचा हुआ सोयाबीन यानी सोया केक। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस साल डीओसी (सोया डे-ऑइल केक) की कोई मांग नहीं है। डीओसी की मांग में कमी के कारण पिछले एक महीने में सोयाबीन की कीमतों में 1,000 रुपये की गिरावट आई है।

सोयाबीन की सरकारी खरीद बंद होने के बाद सोयाबीन के दाम फिर गिर गए हैं। पिछले एक महीने में सोयाबीन की कीमत में 1,000 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। जबकि सोयाबीन की गारंटी कीमत 4892 रुपये है, जिसे बाजार समितियां 3800 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद रही हैं। इससे उत्पादन लागत निकालना मुश्किल हो रहा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गयी है। 

जिले में सोयाबीन खरीफ सीजन की प्रमुख फसल है और लाखों हेक्टेयर में बोई जाती है। सोयाबीन किसानों को इस साल संकट का सामना करना पड़ रहा है। सोयाबीन को भारी नुकसान हुआ है। 

देखें वीडियो: