logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

एथर एनर्जी महाराष्ट्र में लगाएगा नया प्लांट; कंपनी करेगी दो हजार करोड़ का निवेश, चार हजार को मिलेगी नौकरी


मुंबई: लोकसभा चुनाव में मिली हार और आगामी विधानसभा चुनाव के पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता एथर एनर्जी जल्द ही औरंगाबाद औद्योगिक शहर (AURIC) में अपनी तीसरी विनिर्माण प्लांट लगाएगी। इस बात की जानकारी बुधवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी। 

उपमुख्यमंत्री ने कंपनी 

इस निर्णय में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश शामिल है और इससे लगभग 4,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। नए अत्याधुनिक संयंत्र में सालाना 1 मिलियन यूनिट तक वाहन और बैटरी पैक बनाने की क्षमता होगी।

एक्स डॉट कॉम पर एक पोस्ट में फडणवीस ने एथर एनर्जी का महाराष्ट्र में स्वागत किया और ऑटोमोटिव सेक्टर में इस निवेश के महत्व के बारे जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह महत्वपूर्ण निवेश न केवल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्रांति में महाराष्ट्र की भूमिका को बढ़ाएगा, बल्कि राज्य भर में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में भी योगदान देगा।