logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

चालू वर्ष के अंत तक देश में माल परिवहन की लागत कम होकर 9 फीसदी हो जाएगी: नितिन गडकरी


नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विश्वास जताया है कि इस साल के अंत तक देश में माल परिवहन की लागत मौजूदा 40 प्रतिशत से घटकर 9 प्रतिशत हो जाएगी। वह आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे निर्यात के मामले में भारत अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धी के रूप में खड़ा होगा।

सड़क दुर्घटनाओं के मामले में भारत फिलहाल दुनिया में पहले स्थान पर है और यह बेहद खतरनाक स्थिति है, गडकरी ने बताया कि सरकार खासकर युवाओं और बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में शिक्षित कर रही है। गडकरी ने कहा कि 2024 के अंत तक भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचे अमेरिका के बराबर होंगे।

100 % इथेनॉल से चलेगी कार

नितिन गडकरी ने बताया कि देश में पेट्रोल-डीजल का विकल्प देने की कोशिश की जा रही है। केंद्र सरकार पिछले कुछ वर्षों से इसके लिए विशेष प्रयास कर रही है। इसलिए, देश में ईवी वाहनों का एक बड़ा बाजार तैयार हो गया है। पहली बार देश की सड़कों पर इथेनॉल ईंधन वाली कार 100 प्रतिशत इथेनॉल से चलेगी।

उन्होंने बताया कि इस कार की एक और खासियत यह है कि यह इथेनॉल के साथ हाइब्रिड सिस्टम पर 40 प्रतिशत बिजली पैदा करेगी, जिसका उपयोग आवागमन के लिए भी किया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह कार दुनिया की पहली BS6 फेस-2 एलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स-फ्यूल कार है।