logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

वायु प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन सबसे अच्छा विकल्प: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी


ठाणे: केंद्रीय सड़क एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नितिन गडकरी ने ठाणे में श्रीकांत बापट की लैब इंडिया के माध्यम से ई-साइकिल का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने वायु प्रदुषण को नियंत्रित करने के लिए इवी वाहनों को सबसे अच्छा विकल्प बताया।    

गडकरी ने कहा कि देश में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन सबसे बेहतर विकल्प हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में वायु प्रदूषण एक बड़ी समस्या है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस समस्या को खत्म करने की जिम्मेदारी ली है। 

उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि भारत 2030 तक इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन में शीर्ष पर होगा। गडकरी ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक कारों की कीमत एक समान रहेगी।