logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नया नागपुर परियोजना के भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों ने सहमति देना किया शुरू, 300 एकर भूमि हेतु मिली सहमति


नागपुर: नया नागपुर क्षेत्र में प्रस्तावित विकास परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु किसानों ने सहमति देना शुरू कर दिया है। अब तक किसानों ने लगभग 300 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए सहमति दे दी है। यह परियोजना क्षेत्र के औद्योगिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

जानकरी के अनुसार, कुल 32 भू-धारकों को 56.10 हेक्टेयर भूमि हेतु सहमति प्राप्त हुई तथा कल तक 61 भू-धारकों को 59.83 हेक्टेयर भूमि हेतु सहमति प्राप्त हुई, इस प्रकार कुल 93 भू-धारकों को कुल 115.93 हेक्टेयर यानी 286.46 एकर भूमि हेतु सहमति प्राप्त हुई है।

भूमि अधिग्रहण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसानों से चर्चा के बाद मुआवजा राशि और पुनर्वास पैकेज पर सहमति बन गई है। पुनर्वास नीति के तहत प्रभावित किसानों को बाजार दर से अधिक मुआवजा और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। कई किसानों ने परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए लाभकारी मानते हुए अपनी जमीन देने की सहमति जताई है।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि परियोजना के लिए आवश्यक भूमि का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और जल्द ही अधिग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, कुछ किसानों ने उम्मीद जताई है कि सरकार वादा किए गए लाभों को समय पर पूरा करेगी। नया नागपुर में यह परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में रोजगार, बुनियादी ढांचे और निवेश के अवसरों में वृद्धि की संभावना है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।