logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

अकोला के किसानों के लिए अच्छी खबर; एक हफ्ते से बंद कृषि उपज बाजार समिति आज से शुरू


अकोला: जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है. पिछले सात दिनों से बंद अकोला कृषि उपज बाजार समिति आज से शुरू होगी. हमाल प्रतिनिधियों और व्यापारियों के बीच हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया.

अकोला कृषि उपज बाजार समिति को पश्चिम विदर्भ की सबसे बड़ी बाजार समिति के रूप में मान्यता प्राप्त है. अकोला स्थित कृषि उपज समिति में खरीददारों और हमालों के बीच कोई सम्मानजनक समाधान नहीं होने पर मंडी प्रशासन ने पिछले 7 दिनों से कारोबार पूरी तरह बंद कर दिया था.

इस विवाद के कारण बाजार समिति में खरीद-बिक्री का काम बंद था. इस बंद की सबसे बड़ी मार किसानों पर पड़ी. इस संबंध में आज कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में हमाल प्रतिनिधियों और व्यापारियों की संयुक्त बैठक बुलाई गई और समाधान निकाला गया. आज से बाजार समिति का कामकाज सुचारु होने जा रहा है. 

देखें वीडियो: