logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

मार्च माह में भी चीनी की मासिक बिक्री में की गई वृद्धि, बकाया ऋण के पुनर्गठन को भी मिली मंजूरी


मुंबई: पिछले महीने की तरह मार्च महीने में भी केंद्र सरकार ने राज्य की चीनी मिलों को चीनी का मासिक बिक्री कोटा बढ़ा दिया है. लेकिन उतनी मात्रा में चीनी नहीं बिकने से मिलों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं.

पिछले महीने राज्य को 7 लाख 15 हजार टन चीनी का कोटा मिला था और इस महीने इसे बढ़ाकर 8 लाख 61 हजार टन कर दिया गया है. हालांकि अभी तक चीनी पूरी नहीं बिकी है. 

बकाया ऋण के पुनर्गठन को मिली मंजूरी

नेशनल कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज़ फेडरेशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन पाटिल ने कहा है कि केंद्र सरकार ने 33 सहकारी चीनी मिलों के बकाया ऋण के पुनर्निर्माण को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया है कि राष्ट्रीय सहकारी चीनी महासंघ ने इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बात की है।

उन्होंने कहा कि राज्य की 20 फैक्टरियों पर बकाया ऋण राशि 861 करोड़ रुपये है. कुल बकाया ऋण में महाराष्ट्र की फैक्ट्रियों से 861 करोड़ 23 लाख रुपये, उत्तर प्रदेश से 202 करोड़ 48 लाख रुपये, तमिलनाडु से 113 करोड़ 15 लाख रुपये, कर्नाटक से 103 करोड़ 20 लाख रुपये, गुजरात से 39 करोड़ 37 लाख रुपये शामिल हैं। शेष राशि आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अन्य राज्यों से है।