logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल क्रैश, दाम $100 के नीचे; फिर भी भारत में पेट्रोल-डीजल पर 'महंगाई की मार'


नई दिल्ली: वैश्विक तेल बाजार से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के एक बड़े बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ट्रंप द्वारा अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध/तनाव के जल्द खत्म होने के संकेत (Iran War End Signal) दिए जाने के बाद, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें धड़ाम से 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई हैं।

इस गिरावट के बाद जहां दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल के सस्ते होने की उम्मीद (Petrol-Diesel may cheaper) जगी है, वहीं भारत का गणित बिल्कुल उलटा नजर आ रहा है। एक तरफ वैश्विक बाजार में कच्चा तेल क्रैश हो रहा है, तो दूसरी तरफ भारतीय तेल कंपनियों ने आम जनता पर लगातार चौथी बार महंगाई का बोझ डाल दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप का वो बयान, जिससे हिला तेल बाजार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि ईरान अब समझौता करने के लिए बेताब है और अमेरिका-ईरान के बीच का संकट जल्द ही पूरी तरह समाप्त हो सकता है। ट्रंप ने दावा किया कि, "ईरान के पास तेल का बहुत बड़ा भंडार है और हमारे बीच समझौता होते ही वहां से तेल की सप्लाई तेजी से बढ़ेगी। तेल की कीमतें इतनी धड़ाधड़ गिरेंगी कि आप जल्द ही क्रूड ऑयल में ऐतिहासिक गिरावट देखेंगे।"

ट्रंप के इसी बयान और युद्ध खत्म होने की उम्मीदों के बाद ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा क्रैश देखने को मिला और दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे फिसल गए।

भारत में 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम!

ग्लोबल मार्केट से मिल रही इस बड़ी राहत के बीच भारतीय उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी है।
 पेट्रोल: 2.61 रुपए प्रति लीटर महंगा।
 डीजल: 2.71 रुपए प्रति लीटर की भारी बढ़त।

चार दिनों में 7.50 रुपए बढ़े दाम
पेट्रोलियम कंपनियों ने 16 मई 2026 में पेट्रोल-डीजल के दाम चार चरणों में बढ़ाए गए हैं। पहली बढ़ोतरी 16 मई को करीब 3 रुपए प्रति लीटर हुई, दूसरी 19 मई को लगभग 0.90 पैसे, तीसरी 22 मई को फिर करीब 0.90 पैसे और चौथी व सबसे बड़ी बढ़ोतरी 25 मई को पेट्रोल में 2.61 रुपए और डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की दर्ज की गई। इन चारों बढ़ोतरी को मिलाकर कुल मिलाकर पेट्रोल-डीजल लगभग 7.5 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।

....अब और बढ़ेगी महंगाई 
ईंधन के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ने की पूरी संभावना बन गई है। पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से न सिर्फ गाड़ी चलाना दूभर हो गया है, बल्कि डीजल महंगा होने के कारण माल ढुलाई (Transportation) की लागत भी बढ़ेगी। नतीजा? आने वाले दिनों में फल, सब्जियां और दूध जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजें भी और महंगी हो सकती हैं।