logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

श्री राम अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की छठी शाखा की शुरुआत, मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया उद्घाटन


नागपुर: सहकारिता क्षेत्र की प्रमुख श्री राम अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की छठी शाखा का उद्घाटन शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस दौरान पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सहित बैंक के अध्यक्ष पराग शराफ भी मौजूद रहे। 

सहकारिता क्षेत्र में श्री राम अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड प्रमुख खिलाडी बनकर उभर रही है। पिछले तीस सालो से बैंक एक तरफ जहाँ ग्राहकों को अपनी सेवाओं को और बढ़ा रही है। वहीं दूसरी तरफ लगातार बैंक का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को बैंक की छठी शाखा की शुरुआत नागपुर शहर के चिंचभवन परिसर में हुई।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बैंक की शाखा का उद्घाटन किया। इस दौरान पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक प्रवीण दटके, महापौर नीता ठाकरे, पूर्व विधायक संदीप जोशी, बैंक के संचालक पराग शराफ सहित बैंक के कर्मचारी मौजूद रहे। बैंक की नई शाखा की शुरुआत को पराग शराफ ने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि, छोटी से शुरुआत आज बड़ होता जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने बैंक के विस्तार की योजना भी बताई।