logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लुलु ग्रुप नागपुर में शुरु करेगा प्रोजेक्ट, कंपनी प्रमूख अली ने कहा- संतारानगरी हमारी प्राथमिकताओं में से एक


नागपुर: दुनिया की मशहूर मॉल खुदरा कंपनियों में से एक लुलु ग्रुप ने नागपुर में प्रोजेक्ट शुरू करने वाली है। कंपनी के चेयरमैन एम ये यूसुफ अली ने कहा कि, नागपुर हमारी प्राथमिकताओं में से एक है, हम यहां अभी अपने विस्तार की प्राथमिक चरण में हैं।

उपराजधानी नागपुर देश के टॉप पांच विकसित शहरों में से एक है। एक तरफ शहर का विस्तार बड़ी तेजी से हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ देश और दुनिया की बड़ी कंपनियां यहां निवेश कर अपना कारोबार कर रही हैं। इसी क्रम में दुनिया की मशहूर रिटेल ब्रांड कंपनियों में से एक लुलु ग्रुप ने नागपुर में अपना प्रोजेक्ट शुरु करने का ऐलान किया है। यहीं नहीं कंपनी ने इसके लिए काम भी शुरु कर दिया है।

इस बात की जानकारी देते हुए कंपनी के चेयरमैन और एमडी एम ये यूसुफ अली ने बताया कि, हम भारत में अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं। अहमदाबाद, विशाखापत्तनम सहित अन्य शहरों में मॉल का निर्माण कर रहे हैं। नागपुर में निवेश के सवाल पर अली ने कहा कि, महाराष्ट्र का नागपुर शहर लुलु ग्रुप के लिए एक खास फोकस एरिया के रूप में उभरा है। उन्होंने आगे कहा, "नागपुर हमारी प्राथमिकताओं में से एक है और हम वर्तमान में वहां अपने विस्तार के लिए प्रारंभिक योजना चरण में हैं।" 

लुलु इंटरनेशनल प्रमुख ने कहा कि, "हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में भारत की यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं। ज्ञात हो कि, एम ए यूसुफ अली दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचे थे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने केंद्र सहित विभिन्न राज्यों के प्रमुख नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात की।