logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

विदेशी निवेश में महाराष्ट्र फिर सबसे आगे, साल भर के निवेश 95 प्रतिशत सिर्फ 6 महीने में हुआ प्राप्त


मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक्स पर जानकारी दी है कि सितंबर में समाप्त वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के आंकड़े सामने आए हैं। फडणवीस ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि पुनः यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारा महाराष्ट्र विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित करने में लगातार अग्रणी है।

फडणवीस ने जानकारी दी है कि महज छह महीने में महाराष्ट्र में 1 लाख 13 हजार 236 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश हुआ है। पिछले 4 वर्षों में महाराष्ट्र में औसतन 1,19,556 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इसका मतलब है कि पूरे साल का 94.71 फीसदी निवेश सिर्फ 6 महीने में आ गया है।

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए लिखा, “मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मेरे सहयोगी उपमुख्यमंत्री एकनाथराव शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीतदादा पवार और पूरे मंत्रिमंडल के नेतृत्व में हमारे महाराष्ट्र की यह घुड़दौड़ इसी तरह जारी रहेगी।”  

देखें वीडियो: