logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

WEF 25: महाराष्ट्र सरकार ने कुल 38,750 करोड़ रुपये के तीन समझौता ज्ञापनों पर किए हस्ताक्षर, करीब दस हजार लोगों को मिलेगा रोजगार


दावोस: दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकनोमिक फोरम में महाराष्ट्र सरकार ने पहले समझौता ज्ञापन पर हस्तास्क्षर किए हैं। सरकार इंजीनियरिंग, इस्पात, ऑटोमोटिव, नवीकरणीय ऊर्जा और रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में कार्य करने वाले कल्याणी ग्रुप के साथ  डिफेन्स, स्टील और ईवी निवेश को लेकर 5250 करोड़ रुपये का करार किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भारत फोर्ज लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक अमित कल्याणी इस समझौते पर हस्ताक्षर के साक्षी बने। इस समझौते के तहत 4000 लोगों को रोजगार मिलेगा। 

इसी के साथ, महाराष्ट्र सरकार और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने भी रक्षा क्षेत्र के लिए16,500 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे रोजगार 2450 लोगों के लिए रोजगार निर्मित होगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और रिलायंस टेलीकॉम के डायरेक्टर सतीश सेठ ने इस ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।   

वहीं, दावोस वर्ल्ड इकनोमिक फोरम में महाराष्ट्र सरकार ने तीसरा समझौता बालासोर अलॉयज लिमिटेड के साथ इस्पात एवं धातु क्षेत्र में निवेश के लिए किया। इस समझौते से कुल 17,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 3200 लोगों के के लिए रोजगार उत्पन्न होगा। इसी के साथ महाराष्ट्र सरकार ने अब तक कुल 38,750 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।