logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मंत्रिमंडल विस्तार से महंगा हुआ मुंबई-नागपुर का हवाई सफर, इंडिगो-एयर इंडिया के 21 हजार तक पहुंचे दाम


नागपुर: नागपुर में रविवार को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। यह खबर आने के बाद ही मुंबई से नागपुर की फ्लाइट के किराए ने आसमान छू लिया। महज कुछ ही घंटों में हवाई टिकट की कीमतें चार गुना तक बढ़ गईं। इंडिगो और एयर एयरइंडिया की मुंबई से नागपुर की उड़ान के दाम 21 हज़ार तक पहुँच गई हैं।  

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल बढ़ी और इसका असर हवाई किराए पर भी साफ नजर आया। नागपुर में रविवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार की खबर सामने आते ही फ्लाइट्स के किराए में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। 

इंडिगो की मुंबई से नागपुर की उड़ान के दाम आमतौर पर 5 से 7 हज़ार के बीच होता है। रविवार की ये क़ीमत 20900 तक पहुँच गई है। वहीं, एयर इंडिया की फ्लाइट की क़ीमत में भी भारी भरकम उछाल आया है। एयर इंडिया की मुंबई-नागपुर का फेयर 19 हज़ार 600 पर पहुँच गया है। हवाई किराए में इस उछाल की वजह है नागपुर में होने वाला मंत्रिमंडल विस्तार का आयोजन। 

इस इवेंट के चलते नेताओं, अधिकारियों और उनके समर्थकों की भीड़ नागपुर पहुंच रही है। फ्लाइट्स में सीटों की डिमांड अचानक बढ़ गई है। हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है जब ऐसी स्थिति बनी हो। किसी बड़े आयोजन या राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान हवाई किराए में इस तरह की बढ़ोतरी आम बात हो गई है। 

देखें वीडियो: