logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में मदर डेयरी को बम से उड़ाने की धमकी, गिट्टीखदान पुलिस जांच में जुटी ⁕
  • ⁕ NEET Exam: पेपर लीक विवाद के बाद अमरावती में अभूतपूर्व सुरक्षा, परीक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने की 'मॉक ड्रिल' ⁕
  • ⁕ विदर्भ में कुदरत का डबल अटैक: रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बीच आंधी-बिजली का हाई अलर्ट, ब्रह्मपुरी 43.2 और वर्धा 43 डिग्री पर झुलसा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: 11 नाम... 4 राज्य और ठगी का खेल; साइबर पुलिस ने हाईटेक महाठग का किया पर्दाफाश ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: अकोला जिले में नाफेड ने अब तक की लगभग दो लाख क्विंटल सोयाबीन की खरीदी


अकोला: जिले में नाफेड द्वारा किसानों से सोयाबीन खरीद शुरू है. वहीं अकोला के 14 केंद्रों पर किसान फिलहाल सोयाबीन बिक्री के लिए दिख रहे हैं. ऐसे में सोयाबीन का बारदाना खत्म होने से किसान परेशान हैं.

अकोला जिले में इस साल खरीफ सीजन के दौरान किसानों ने बड़ी मात्रा में सोयाबीन का उत्पादन किया है. जिले के विभिन्न नाफेड सोयाबीन बिक्री केंद्रों पर किसानों की भीड़ उमड़ रही है.

अकोला जिले में नाफेड द्वारा अब तक 1 लाख 82 हजार क्विंटल सोयाबीन की खरीदी की जा चुकी है और बारदाना खत्म होने के कारण खरीदी प्रक्रिया में देरी हो रही है. नाफेड ने जानकारी दी है कि किसानों के लिए कोलकाता से 80 हजार बारदाना मंगाया गया है और यह जल्द ही जिले में पहुंच जाएगा.