logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

अकोला में नाफेड ने की एक हजार क्विंटल पर सोयाबीन खरीदी, किसानों को मिल रहे गारंटीशुदा दाम


अकोला: जिले में नाफेड के माध्यम से सोयाबीन की खरीदी की जा रही है और किसानों को गारंटीशुदा दाम मिल रहे हैं। बताया गया है कि बालापुर तहसील में अंदुरा एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी के नाफेड के खरीद केंद्र पर अब तक 1 हजार 189 क्विंटल सोयाबीन खरीदा जा चुका है।

अकोला जिले के अन्य खरीद केंद्रों पर भी सोयाबीन की खरीदी की जा रही है। इस दौरान नाफेड द्वारा बारदाना उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे सोयाबीन की खरीदी बंद हो गई।

इस बीच, कुछ मात्रा में बारदाना की उपलब्धता के साथ, सोयाबीन की खरीद अच्छी तरह से शुरू हो गई है। इसमें अंदुरा एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी के स्वामित्व वाले नाफेड के खरीदी केंद्र पर 1 हजार 189 क्विंटल सोयाबीन की खरीदी की गई।

अंदुरा एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक प्रशांत वराडे ने बताया कि अब तक 564 क्विंटल सोयाबीन नाफेड को भेजा जा चुका है। यहां करीब 625 क्विंटल का स्टॉक है। बुधवार को एक दिन में 564 क्विंटल सोयाबीन की आवक हुई।