logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नागपुर इंदौर वंदे भारत एक्स्प्रेस में रेलवे ने बढ़ाए कोच, बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया निर्णय


नागपुर: नागपुर और इंदौर के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20911/12) की क्षमता को दोगुना करने की योजना बनाई है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए तैयार की गई इस योजना के तहत, इस ट्रेन में मौजूदा 8 कोचों की संख्या को बढ़ाकर 16 कर दिया जाएगा। यह निर्णय 31 जुलाई, 2025 तक के अधिभोग (ऑक्यूपेंसी) के आंकड़ों के आधार पर लिया गया है।

  •  ट्रेन संख्या: 20911/12, इंदौर - नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  •  वर्तमान कोच: 8 कार
  •  प्रस्तावित कोच: 16 कार
  •  स्वामित्व: पश्चिमी रेलवे (WR)

यह विस्तार रेलवे द्वारा देशभर में सात वंदे भारत सेवाओं की क्षमता बढ़ाने की एक बड़ी पहल का हिस्सा है। इंदौर-नागपुर रूट के अलावा, तीन अन्य मार्गों पर भी ट्रेनों को 8 से 16 कोच का किया जाएगा, जबकि तीन मार्गों पर 16 कोच वाली ट्रेनों को 20 कोच का बनाया जाएगा।

रेलवे के अनुसार, इस प्रक्रिया के बाद जो 8 कोच वाले रेक मुक्त होंगे, उनका उपयोग नई रेल सेवाएं शुरू करने के लिए किया जाएगा। इस कदम से मध्य प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर और महाराष्ट्र की उप-राजधानी नागपुर के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधे तौर पर लाभ होगा, जिससे सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और टिकट मिलने में आसानी होगी।