logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

डेढ़ माह से हो रही बारिश से संतरा उत्पादक किसान निराश, अभी तक नहीं हुआ पंचनामा, प्रशासन को जगाने आंदोलन करने को मजबूर किसान


अमरावती: जिले की चांदुर बाजार तहसील में डेढ़ महीने से भारी बारिश के कारण संतरा, सोयाबीन, और कपास की फसलें जलमग्न हो गई हैं। बैंकों से कर्ज लेकर खेती में लाखों रुपये लगाये गये हैं और फसलें पानी में डूब गयी हैं। इसके चलते किसान काफी निराश हो गए हैं। 

लाखों रुपए का संतरा पैदा करने वाले किसानों के बगीचों में सड़ते संतरों की तस्वीर देखने को मिल रही है. बहरहाल, सरकार और प्रशासन सो रहा है और किसान अब इन दोनों को जगाने के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं।

चांदुर बाजार में सैकड़ों हेक्टेयर भूमि पर संतरे के बगीचे खड़े हैं। 5 से 6 साल पहले संतरे की पैदावार से किसानों को अच्छा पैसा मिलता था। ऐसे में किसान फसल को नकदी फसल के रूप में देख रहे थे। 

एक बार बगीचा स्थापित होने के बाद 25 से 30 वर्षों तक उत्पादन होता रहता है। इसलिए कपास या अन्य फसलों की तुलना में यह फसल किसानों के लिए लाभकारी थी। इसलिए, पिछले कुछ वर्षों में, किसानों ने बड़ी संख्या में संतरे की कलमें लगाई हैं और बगीचे बनाए हैं। इस पर भारी मात्रा में धन खर्च किया गया। लेकिन पिछले डेढ़ महीने से भारी मात्रा बारिश होने से संतरे बड़े पैमाने पर गिर रहे हैं और अन्य फसलें भी खराब हो रही हैं।