logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महंगाई का चौका: 10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, नागपुर में पेट्रोल ₹111 पार!


नागपुर: आम आदमी की जेब पर एक बार फिर महंगाई का जोरदार हंटर चला है। तेल कंपनियों ने आम जनता को तगड़ा झटका देते हुए लगातार चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। महज 10 दिनों के भीतर यह चौथी वृद्धि है, जिसने आम आदमी के बजट की कमर तोड़कर रख दी है।

आज क्या हैं नए दाम?

इस ताजा बढ़ोतरी के बाद ईंधन की कीमतें आसमान छूने लगी हैं:

  •  पेट्रोल: 2.61 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।
  •  डीजल: 2.71 रुपए प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की गई है।
  • नागपुर में हाहाकार: इस बढ़ोतरी के बाद संतरा नगरी (नागपुर) में पेट्रोल की कीमत अब 111.60 रुपए प्रति लीटर  के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है। वहीं डीजल के दाम भी 100 रुपए प्रति लीटर को पार कर गया है।

चार दिनों में 7.50 रुपए बढ़े दाम

पेट्रोलियम कंपनियों ने 16 मई 2026 में पेट्रोल-डीजल के दाम चार चरणों में बढ़ाए गए हैं। पहली बढ़ोतरी 16 मई को करीब 3 रुपए प्रति लीटर हुई, दूसरी 19 मई को लगभग 0.90 पैसे, तीसरी 22 मई को फिर करीब 0.90 पैसे और चौथी व सबसे बड़ी बढ़ोतरी 25 मई को पेट्रोल में 2.61 रुपए और डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की दर्ज की गई। इन चारों बढ़ोतरी को मिलाकर कुल मिलाकर पेट्रोल-डीजल लगभग 7.5 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।

....अब और बढ़ेगी महंगाई 

ईंधन के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ने की पूरी संभावना बन गई है। पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से न सिर्फ गाड़ी चलाना दूभर हो गया है, बल्कि डीजल महंगा होने के कारण माल ढुलाई (Transportation) की लागत भी बढ़ेगी। नतीजा? आने वाले दिनों में फल, सब्जियां और दूध जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजें भी और महंगी हो सकती हैं।