logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर जिले के कृषि केंद्रों के व्यापारियों और संचालकों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन


नागपुर: नागपुर जिले के सभी कृषि केंद्रों के व्यापारियों और संचालकों द्वारा विरोध प्रदर्शन और हड़ताल की गयी। संविधान चौक पर आंदोलन कर्ताओं ने किसानों और बीज कारोबार से जुड़े लोगों की मुख्य समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

आंदोलनकारियों की पहली मांग है कि प्रतिबंधित और अनऑथोराइज़्ड एचटीबीटी कपास बीजों की बिक्री या तो तुरंत रोकी जाए या फिर इसे वैधानिक मंजूरी के साथ कानूनी रूप से बेचने की अनुमति दी जाए। दूसरी बड़ी मांग ये है कि बिना लाइसेंस के अनऑथोराइज़्ड एजेंटों द्वारा किसानों को नकली खाद, कीटनाशक और बीज बेचने की बढ़ती घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि किसानों को ठगे जाने से बचाया जा सके। 

विरोध करने वालों का ये भी कहना है कि सरकारी सब्सिडी वाले खाद को कंपनियों से जोड़ना बंद किया जाए ताकि किसानों को सीधी और पारदर्शी राहत मिले। साथ ही, उन्होंने ऑनलाइन "साथी" ऐप का भी विरोध किया है, जिसे वे केवल डेटा संग्रह और बीज व्यापार को बड़े उद्योगपतियों को सौंपने का जरिया मानते हैं। प्रदर्शनकारी इसकी तत्काल समाप्ति की मांग कर रहे हैं।