logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

बादल छाए रहने से खतरे में रबी की फसलें, अकोला के किसानों में असमंजस की स्थिति


अकोला: पिछले कुछ दिनों से लगातार बादल छाए रहने और कम ठंड के कारण गेहूं और चना जैसी रबी फसलों पर खतरा मंडरा रहा है। ये फसलें विभिन्न बीमारियों से प्रभावित हो गई हैं। ऐसे में फसलों पर कौन सी दवा का छिड़काव किया जाए इसे लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।

किसान कीटनाशकों का छिड़काव कर फसलों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस माहौल में किसानों को फसलों पर कौन सी दवा का छिड़काव करना है और क्या उपाय करना है, इसका मार्गदर्शन किया जाना जरूरी है। पातुर तहसील की सात हजार हेक्टेयर में चने की फसल खतरे में है। नवंबर में बारिश के कारण चना, कपास और अरहर की फसल को भारी नुकसान हुआ था। कुछ क्षेत्रों में चने की रोपाई करनी पड़ी। 

नई उम्मीद के साथ किसान जहां रबी फसल की कटाई के लिए तैयार हैं। वहीं लगातार बादल छाए रहने से फसलें विभिन्न बीमारियों से प्रभावित हो गई हैं। इसके चलते पातुर, खानापुर, शिरला, पस्तुल, चन्नी, बाभुलगांव आदि ग्रामीण इलाकों में किसान फसल नुकसान की आशंका से चिंतित हैं। रबी सीजन के लिए कुओं में पानी है। हालांकि, पूरक मौसम नहीं बनने से फसल उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है। 

देखें वीडियो: