logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अब अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र तीन हेक्टेयर तक; 648 करोड़ 15 लाख 41 हजार रुपये की निधि वितरण को मिली मंजूरी: राहत एवं पुनर्वास मंत्री


मुंबई: राज्य के राहत एवं पुनर्वास मंत्री मकरंद जाधव पाटिल ने जानकारी दी है कि इस वर्ष भारी बारिश और बाढ़ के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार इन प्रभावित किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। राज्य सरकार ने भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। पहले दो हेक्टेयर तक की सहायता को मंजूरी दी गई थी और अब विशेष उपाय के रूप में तीन हेक्टेयर तक के प्रभावित किसानों के लिए 648 करोड़ 15 लाख 41 हजार रुपये की धनराशि के वितरण को मंजूरी दी गई है। इस संबंध में सरकारी निर्णय जारी कर दिया गया है।

पाटिल ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के मार्गदर्शन में यह निर्णय लिया गया है। इस वर्ष खरीफ मौसम के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों के लिए अब तक सहायता एवं पुनर्वास विभाग द्वारा लगभग 8139 करोड़ रुपये के सरकारी निर्णय जारी किए गए हैं।

पाटील ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय से राज्य के 6 लाख 56 हजार 310.83 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रभावित फसलों के नुकसान के लिए 6 लाख 12 हजार 177 किसानों को लाभ मिलेगा। पहले इन किसानों को दो हेक्टेयर तक की सहायता स्वीकृत की गई थी, अब यह बढ़ी हुई सहायता अतिरिक्त एक हेक्टेयर के लिए दी जाएगी। राहत एवं पुनर्वास मंत्री जाधव-पाटिल ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। 

इसके निर्णय के तहत नागपुर विभाग के नागपुर, चंद्रपुर, वर्धा और गढ़चिरोली जिलों में 3 हजार 931 किसानों के 7 हजार 698.25 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों के नुकसान के लिए 7 करोड़ 51 लाख 75 हजार रुपये दिए जाएंगे।