logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

सोने और चांदी की कीमतों में हुई रिकॉर्ड गिरावट; पिछले 24 घंटे में सोना 7,400 प्रति 10 ग्राम, तो चांदी में 10,500 रुपये प्रति किलों की हुई कटौती


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में कीमती धातुओं के बाजार में पिछले 24 घंटों के दौरान गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने की कीमत में 7,400 प्रति ग्राम की कमी हुई और अब यह 1,22,100 प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गई है। वहीं, चांदी का भाव भी 10,800 रुपये घटकर 1,58,000 प्रति किलोग्राम हो गया है।

उपराजधानी नागपुर के कीमती धातुओं के बाजार में दिवाली के बाद बड़ी हलचल देखने को मिली है। त्योहारों के उत्साह के शांत होते ही, सोना और चांदी के दामों में पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट ने खरीदारों के लिए एक बड़ा मौका खोल दिया है।

बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, शुद्ध 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति ग्राम 7,400 की बड़ी कमी आई है। इस गिरावट के बाद, 10 ग्राम सोने का नया भाव अब 1,22,100 पर आ पहुँचा है। गिरावट से पहले सोने का भाव 24 घंटे पहले 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,29,500 थी।

सोने के साथ ही, चांदी के दामों में भी बड़ी नरमी आई है। चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 10,500 घटकर 1,58,000 प्रति किलोग्राम हो गया है। गिरावट से पहले चांदी का भाव: 24 घंटे पहले 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,68,800 था। सराफा विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार के दबाव और मुनाफावसूली के कारण यह बड़ी गिरावट आई है। 

उल्लेखनीय है कि, पिछले एक महीने से सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखी जा रही थी। चांदी की कीमत जहां 1.84 लाख प्रति किलों को पार कर गई थी, वहीं सोना भी 1.31 लाख प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका। हालांकि, दिवाली के बाद आई इस कमी से उन निवेशकों और खरीदारों को बड़ा फायदा मिल सकता है, जो त्योहारों के दौरान ऊंचे दामों के चलते खरीदारी करने से चूक गए थे।